फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,gonda,cyber crime,docter,one lakh rupee

Gonda News: डॉक्टर के यहां फोन किया और निकल गए एक लाख

Thu, 22 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,gonda,cyber crime,docter,one lakh rupee
गोंडा। शहर के मारवाड़ इंटर कॉलेज के पास में रहने वाले रवि कुमार वर्मा के खाते से एक लाख रुपये सिर्फ फोन पर बात करने से निकल गए। इसकी शिकायत उन्होंने डीआईजी से किया। इसके बाद नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ ही साइबर क्राइम का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

रवि कुमार वर्मा का कहना है कि 23 नवंबर को लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक के यहां फोन किया था, वह इलाज का समय ले रहे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद एक और फोन दूसरे नंबर से आया।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने डाक्टर के यहां से ऑपरेटर बताकर जानकारी की। उन्हें शंका हुई, उन्होंने अपने दूसरे खाते में एक लाख रुपये स्थानांतरित तो किया, लेकिन फिर जैसे ही 24 नवंबर को वापस एक लाख रुपये खाते में मंगाया। देखते ही देखते एक लाख रुपये में एक रुपये कम करके कट गया। कहा कि वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए रुपया एकत्र किए थे, पिता ने दिए थे। अब वह रुपया न होने से उनकी पढ़ाई में बाधा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत डीआईजी से की और जांच के बाद केस दर्ज हुआ है। मगर अभी तक उनका रुपया वापस नहीं हो सका है। डीआईजी से जांच कराकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed