फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,car

दो वाहनों से 67 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटी पुलिस 20-02-46

Fri, 21 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,car
फोटो- 33- गोंडा के करनैलगंज में वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। चेकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी एवं उड़न दस्ते के संयुक्त अभियान में एक वाहन से 65 लाख और दूसरे वाहन से दो लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दो वाहनों से चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई। वाहनों को सीज करने व सामग्री को जब्त करने के साथ-साथ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि एक वाहन से ही 65 लाख रुपये मिला है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के तहत पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। करनैलगंज लखनऊ मार्ग पर एक कार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने रोका और तलाशी ली तो 65 लाख रुपये बरामद हुए। वाहन में सवार कन्हैया अग्रवाल व चंदन अग्रवाल निवासी बढ़नी सिद्धार्थनगर बरामद रुपये का कोई साक्ष्य नहीं दे सके। शुक्रवार को बरामद रुपये के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रुपये को जब्त कर लिया गया और वाहन भी सीज किया गया है। दोनों से पुलिस रुपयों के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। यह लोग लखनऊ से बढ़नी जा रहे थे। आयकर विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया है। उप जिलाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में हुजूरपुर मोड़ व गोंडा-बहराइच बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

वाहनों में लगे झंडे व स्टिकर हटवाए गए तथा वाहनों में रखी प्रचार सामग्री जब्त की गई। चेकिंग के दौरान एक अन्य वाहन से दो लाख का कैश भी बरामद हुआ तथा तीन वाहनों को सीज किया गया। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक कार में सवार आमोद कुमार गुप्ता व कार चालक बाबू निवासी खरगूपुर के पास से दो लाख का कैश मिला। जिसका कोई साक्ष्य नहीं दे पाए। कैश को जब्त किया गया। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हीरालाल यादव के नेतृत्व में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगे विभिन्न दलों के झंडों और प्रत्याशियों के स्टिकर हटवाए गए। साथ ही वाहन चालकों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, नगर चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed