{"_id":"6240a2af0e983f5e2d72edba","slug":"crime-arrest-gonda-news-lko623409325","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक से जबरन शादी रचाने गया 50 साल का दूल्हा पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिक से जबरन शादी रचाने गया 50 साल का दूल्हा पहुंचा हवालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एक गांव में नाबालिग लड़की से रविवार को शादी करने एक 50 साल का दूल्हा उसके घर पहुंचा। लड़की की मर्जी के खिलाफ जबरन उसकी शादी की तैयारी थी। तभी लड़की के गांव के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर नाबालिग से 50 साल के दूल्हे की जबरन शादी की पोस्ट कर दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को वन स्टाप सेंटर भेजा है।
हुआ यूं कि थाना इटियाथोक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की की शादी उसके घर वालों ने खरगूपुर क्षेत्र के विसुनापुर कटहरिया गांव के रहने वाले सराजुद्दीन (50) से तय कर दी। शादी की तारीख 26 मार्च तय की गई। लड़की पचास साल के दूल्हे से शादी के खिलाफ थी। दूल्हा जबरन उससे शादी करना चाहता था। लड़की के विरोध करने पर भी उसके परिवार के लोग नहीं माने। शादी की तैयारी शुरू कर दी।
शनिवार की देरशाम शादी की तैयारी चल रही थी। पचास साल का दूल्हा बरात लेकर नाबालिग दुल्हन के घर पहुंचा। काजी ने निकाह की रस्म शुरू की थी। इससे पहले गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक के ट्विटर पर नाबालिग से 50 साल के दूल्हे की जबरन शादी की पोस्ट कर दी। हरकत में आई इटियाथोक पुलिस मौके पर पहुंची और निकाह रूकवाकर आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को वन स्टाप सेंटर भेजा है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया कि ट्विटर पर मिली सूचना के बाद आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है।