फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 10 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर गोनवा धर्मकांटा के पास बुधवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दौड़े ग्रामीणों ने उसे जीवित समझकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम भोका के मजरे जले पुरवा निवासी जुबेर (21) बुधवार की दोपहर बाद बाइक से अपने घर से करनैलगंज बाजार आ रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में गोनवा धर्म कांटा के पास तजे रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दौड़े लोगों ने उसे करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed