{"_id":"5f317a468ebc3e3ca30dfb08","slug":"covid-gonda-news-lko5345785149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने कमांड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने कमांड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में संचालित कोविड-19 कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड कंट्रोल सेंटर में मौजूद अधिकारियों से एक-एक बिंदु के बारे में गहन पूछताछ की।
कोरोना से बचाव के मद्देनजर स्थापित कोविड-19 कमांड कंट्रोल सेंटर में आयुक्त ने कांटैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस, शिकायत रजिस्टर व शिकायत निस्तारण की स्थिति, फीडबैक रजिस्टर आदि का अवलोकन करते हुए पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन व होम आइसोलेशन दोनों प्रकार के मरीजों की हर रोज मॉनीटरिंग की जाय तथा कमांड कंट्रोल सेंटर से रोजाना फोन करके मरीजों का हाल पूछा जाय व उनसे फीडबैक लिया जाय। इसी प्रकार लेवल-1 व लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती मरीजों को भी फोन करके फीडबैक लिया जाय। आयुक्त ने कोरोना मरीज से मिलने के बाद बनाए गए कंटेनमेंट जोन की संख्या तथा वहां पर साफ-सफाई की स्थिति के बारे में भी पूछा तथा सख्त निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में हर हाल में साफ-सफाई कराई जाय तथा लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जाय।
कान्टैक्ट ट्रैसिंग रजिस्टर का अवलोकन करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि कान्टैक्ट ट्रैसिंग के कार्य में और अधिक तेजी लाई जाय तथा सर्विलान्स का कार्य शासन के निर्देश के अनुसार कराया जाय। कोरोना मरीज मिलने के बाद तत्काल उसकी कान्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की जाय तथा घर-घर जाकर सैम्पलिंग करने वाली सर्विलान्स टीम निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार उसका क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर, एंबुलेन्स, पूल व्यवस्था, सफाई क र्मियों द्वारा की गई सफाई की क्रास चेकिंग की निगरानी के साथ ही पूरी टीम भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। जिससे शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद कमाण्ड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे। अगले निरीक्षण के पहले सभी चीजें दरुस्त कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति, एसडीएम महेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह, सर्विलांस अफसर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।