फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cousin brothers died in road accident

Gonda News: सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 06 Aug 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cousin brothers died in road accident
करनैलगंज/कटरा बाजार/माधोपुर (गोंडा)। कटरा-करनैलगंज मार्ग पर पहाड़ापुर के रामगढ़ मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे करनैलगंज के दिनारी उसरेरिया निवासी चचेरे भाई अनिल (23) और मोहित (19) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दिनारी उसरेरिया निवासी अनिल अपने चचेरे भाई मोहित के साथ मंगलवार रात 11 बजे इमरजेंसी कॉल आने के बाद कटरा बाजार के परसौना निवासी बुआ के घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार रामगढ़ मोड़ के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इससे अनिल व मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एबुलेंस बुलाकर उन्हें मेडिकल सीएचसी कटरा बाजार भिजवाया गया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की है। बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हेलमेट नहीं पहने होने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई। जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर रात करीब दो बजे पुलिसकर्मियों ने अनिल व मोहित के घर पहुंचकर हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पता किया जा रहा है कि बाइक को किस वाहन से टक्कर लगी है। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 मई को हुई थी अनिल की शादी, पसरा मातम
परिजनों के मुताबिक, बीते 23 मई को ही अनिल की शादी हुई थी। दो भाई व बहनों में वह छोटे थे। परिवार में पत्नी सविता, मां सुनीता, पिता राम कैलाश, भाई सुनील व बहन पूनम हैं। वहीं, मोहित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार मां सुंदरी, बहन नीलम, भाई अरुण व वरुण हैं। अनिल व मोहित मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटा रहे थे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अनिल की पत्नी सविता, मां सुनीता और मोहित की मां सुंदरी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। परिजनों व रिश्तेदारों ने दोनों परिवारों को संभाला। एकसाथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed