फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court,rape

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 14 साल की जेल

Fri, 22 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
court,rape
गोंडा। जिले के थाना खरगूपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आठ साल पुराने मुकदमे में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने एक अभियुक्त को 14 वर्ष का कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसी मामले में छह अन्य अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र व अनूप प्रताप सिंह के अनुसार, थाना खरगूपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा कि नौ जून 2014 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री सहेली से मिलने गई थी। शाम तक वापस नहीं आई। काफी पता लगाने पर उसका पता नहीं चला। लड़की को विपक्षी अली अकबर आदि बहला फुसलाकर से भगा ले गए। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खरगूपुर पुलिस ने विवेचना की और अभियुक्त अली अकबर पुत्र अब्दुल रहीम, अब्दुल मुनाक पुत्र इद्रीश, अहमद हसन पुत्र तकदीर अहमद निवासी कोट बाजार थाना पयागपुर बहराइच, मो. शमीम व रिजवान पुत्र इद्रीस निवासी चिकवा बधिया कस्बा व थाना खरगूपुर जिला गोंडा व इरशाद पुत्र इशहाक निवासी इकौना बाजार थाना इकौना जनपद श्रावस्ती समेत सात आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

विचारण के दौरान न्यायालय ने अभियुक्त अली अकबर के विरुद्ध किशोरी को भगा ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म का पुख्ता सबूत मिलने पर दोषसिद्ध किया। मामले में निर्णय देते हुए अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चन्द्र मोहन चतुर्वेदी ने अभियुक्त अली अकबर को किशोरी से दुष्कर्म के अपराध में 14 साल का कारावास व 15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। इसी मामले में छह अन्य अभियुक्तों को न्यायालय ने पुख्ता साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed