फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court,gonda,Bail,decision,reject

हत्या के प्रयास में आरोपी दो सगे भाइयों की जमानत खारिज

Tue, 04 Oct 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
court,gonda,Bail,decision,reject
गोंडा। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार प्रथम ने नवाबगंज थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पहले रंजिश को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बसंत कुमार शुक्ला के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे अर्जुन तुलसीपुर माझा निवासी नौमीलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 15 अगस्त 2022 को शाम साढ़े चार बजे उसका चचेरा भाई मोनू चारा काट रहा था, तभी लालचंद, लालमनि, हंसराज, लल्लू, संदीप व राजितराम पिस्टल, लाठी, भाला, फरसा आदि लेकर आ गए। रंजिश के कारण अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मोनू के मना करने पर सभी हमलावर हो गए।
विज्ञापन

लालचंद ने हत्या करने की नीयत से मोनू पर पिस्टल से फायर कर दिया। हमले में घायल होकर मोनू वहीं गिर गया। उसे छुड़ाने आए लोगों को भी मारा। वादी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। इस मामले में जमानत प्रार्थनापत्र की सुनवाई के दौरान मुकदमे के तथ्य, परिस्थितियों एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार प्रथम ने आरोपी लालमन उर्फ लालमनि व लालचंद का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed