फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power supply remained disrupted for three hours from 20 substations on Janmashtami

Gonda News: जन्माष्टमी पर 20 उपकेंद्रों से तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for three hours from 20 substations on Janmashtami
गोंडा/मसकनवा/बभनान। जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों के बीच जिले के 20 से अधिक उपकेंद्र क्षेत्रों में तीन घंटे से ज्यादा आपात कटौती हुई। शाम करीब 06:30 बजे कई इलाकों की बिजली गुल हुई, जो रात करीब नौ बजे बहाल हो सकी। खरगूपुर समेत कुछ क्षेत्रों में रात 11 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई और करीब एक घंटे बाद मध्यरात्रि 12 बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने जन्माष्टमी पर निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में आपात कटौती नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में फ्रीक्वेंसी कम होने और बिजली उत्पादन प्रभावित होने से करीब 20 उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हुई। अधिक मांग के चलते व्यवस्था संभालने के लिए एहतियातन कटौती करनी पड़ी। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि बारिश से कोयला गीला होने के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। स्थानीय फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित होने से उन्होंने इन्कार किया। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

मंदिर पर गिरी बिजली, सात घरों के उपकरण जले
भवाजीतपुर। केवरी समय माता मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान बिजली गिरने से मंदिर की छत, गुंबद, प्लास्टर और कलश क्षतिग्रस्त हो गए। मंदिर में मौजूद करीब दो दर्जन लोग बच गए। आसपास के सात घरों में एसी, पंखे, इन्वर्टर, चार्जर और वायरिंग जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली
खरगूपुर/विश्नोहरपुर। विद्युत लाइनों के पास पेड़ों और झाड़ियों की कटाई-छंटाई के चलते रविवार को नगर और ग्रामीण फीडरों की बिजली सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। अवर अभियंता उत्तम कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं, नवाबगंज के कोल्ड स्टोर चौराहे से थाना चौराहे के बीच पोल शिफ्टिंग के चलते शनिवार को करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। पूर्व सूचना न मिलने से लोगों को परेशानी हुई। एसडीओ प्रवीण प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के चलते 11 हजार वोल्ट लाइन के पोल शिफ्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed