फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Counseling completed, today 60 teachers will get appointment letters

ट्रांसफार्मर फुंकने अंधेरे में रही डेढ़ हजार की आबादी

Thu, 15 Oct 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Counseling completed, today 60 teachers will get appointment letters
परसपुर (गोंडा)। कस्बा परसपुर के मुहल्ला राजपुर में इंडियन बैंक के सामने एक बाग में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से कस्बे का तकरीबन डेढ़ हजार की जनसंख्या अंधेरे में डूब गयी। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा परसपुर के मुहल्ला राजपुर में इंडियन बैंक के पास एक बाग में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर का एक फेस बुधवार की रात व अन्य गुरुवार की सुबह यांत्रिक खराबी से अचानक जल गया। जिससे बड़ी मस्जिद का इलाका, परसपुर चौक मंदिर रामजानकी, भौरीगंज मार्ग व परसपुर चौराहे के इलाके में बत्ती गुल हो गयी। जिससे इस भीषण गर्मी में बिजली न रहने से तकरीबन डेढ़ हजार की जनसंख्या को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली न रहने से लोग भीषण गर्मी के कारण काफी परेशान नजर आए और रात में लोग सड़कों पर टहलते नजर आए। वहीं बिजली से संचालित उपकरण बिजली न रहने से ठप रहे। इस संबंध में विद्युत सब स्टेशन परसपुर के अवर अभियंता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को जिला मुख्यालय भेजवाया गया है। वहां से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे की बिजली बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed