फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   counceling,college

कैरियर काउंसिलिंग सेल से छात्रों के सपनों को मिलेगा उड़ान

Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
counceling,college
फोटो-10 गोंडा के एलबीएस महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व शिक्षक। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में कॅरियर काउंसिलिंग सेल की व्यवस्था होने से छात्र-छात्राओं के सपनों को उड़ान मिल सकेगी। छात्रों के मनचाहे क्षेत्र में जाने के लिए जरुरी पढ़ाई व क्रिया कलापों की जानकारी देने के साथ सेल छात्रों के कैंपस चयन में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एलबीएस महाविद्यालय में कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ व कैंटीन का उद्घाटन किया गया। एलबीएस प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह व सचिव उमेश शाह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वर्षा सिंह ने महाविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने सपनों को पंख लगाकर उड़ने के लिए जरूरी मार्गदर्शन प्रदान करना है। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप जो कुछ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उससे भविष्य में क्या-क्या कॅरियर बनाया जा सकता है, इस संबंध में कॅरियर परामर्श प्रकोष्ठ आपकी लगातार मदद करेगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चार वर्ष में हमें मिलकर अपने कॉलेज को प्रदेश का अग्रणी कॉलेज बनाना है। अपने पिता स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की स्मृति में सत्य-सरोज फाउंडेशन की ओर से प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने महाविद्यालय में सभी संकायों के स्नातक स्तर के द्वितीय वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक-एक विद्यार्थी और परास्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष में सर्वोच्च अंक पाने वाले एक विद्यार्थी तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर और खेलने वाले कॉलेज विद्यार्थी को 10000 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसी क्रम में महाविद्यालय में कैंटीन की शुरुआत तथा चार दिवसीय ताइक्वांडो शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने महाविद्यालय-वाचनालय में चार टैबलेट के लगाए जाने की सूचना दी। अब अधिक विद्यार्थी स्वयं को सूचना और ज्ञान से लैस कर सकेंगे। महाविद्यालय के हिंदी विभाग के यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी खुशबू सिंह, प्रदीप, मनीष और दीपक को सम्मानित किया गया। सेल के संयोजक भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजन शर्मा ने इसकी आवश्यकता और कार्य को समझाते हुए कहा कि यह प्रकोष्ठ विद्यार्थियों के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्कार के साथ रोजगार से जोड़ने वाली होनी चाहिए। महाविद्यालय यह कार्य पहले से करता आ रहा है पर व्यवस्थित रूपरेखा बनाकर प्रकोष्ठ के सदस्य योजन बद्ध ढंग से विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे। विगत दिनों महाविद्यालय की छात्रा सलोनी की एक दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। इस मौके पर उनके परिजनों को संवेदना-स्वरूप कुछ आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके. पांडेय, मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed