फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona infected young man hanged, death of one other

कोरोना से दो लोगों की मौत, पूर्व मंत्री समेत 180 संक्रमित

Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corona infected young man hanged, death of one other
गोंडा के बड़गांव पुलिस चौकी स्थित बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना का आतंक किस तरह लोगाें को मानसिक रूप से तोड़ रहा है इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला जब परसपुर निवासी एक कोरोना पॉजिटिव युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा निजी अस्पताल में भर्ती संक्रमित एक अन्य युवक की कोरोना से मौत हो गई। वहीं पूर्व मंत्री व कमिश्नर समेत 181 लोगों में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। धीरे धीरे इसका डर लोगों के दिलों दिमाग पर छाने लगा है। शनिवार को परसपुुर के कोड़री बेलमत्थर निवासी कोरोना संक्रमण से पीड़ित राहुल देव मिश्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन

वहीं कोरोना संक्रमण के चलते निजी हॉस्पिटल में भर्ती शहर के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी एक युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है तथा पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व कमिश्नर एसवीएस रंगाराव समेत 181 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गंभीर संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने अपनी कोरोना जांच पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की। मंत्री ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वह अपने घर में आइसोलेट हैं तथा चिकित्सकों की सलाह से दवा ले रहे हैं। पिछले साल 17 अप्रैल को ही जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया मिला तब से अबतक 6629 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके।
जिले में कोरोना संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि ठीक एक वर्ष पहले 17 फरवरी को हुई थी। रूपईडीह के बिछुड़ी गांव में दिल्ली से आए एक व्यक्ति में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। जिस पर घंटे भर के अंदर ही बिछुड़ी समेत आस पास के गांव छावनी में तब्दील हो गए थे। जिले के सभी आला अधिकारी गांव में डेरा डाले थे। वहीं पूरे जिले हड़कंप मच गया था।

लेकिन एक वर्ष बाद जब कोरोना संक्रमण ने जिले के 6629 लोगों को अपना शिकार बना चुका। तथा 80 लोगों ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। फिर भी लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाही देखी जा रही है। लोग बाहर निकलते समय न तो मास्क का प्रयोग करते हैं। न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी मूक दर्शक बना बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed