फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Corona increasing, regent ends from 31, how to investigate

Gonda News: बढ़ रहा कोरोना, 31 से रीजेंट समाप्त, कैसे हो जांच

Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona increasing, regent ends from 31, how to investigate
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल में संक्रमण का खासा प्रकोप रहा है। मगर कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए उपयोग में लाया जाने वाला रीजेंट (रसायन) समाप्त हो गया है। इसका स्टॉक विगत 31 मार्च को ही खत्म हो गया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक रसायन नहीं मंगाया जा सका।
विज्ञापन



कोरोना संक्रमण के नए केस दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सहित 19 स्थानों पर 1046 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। 558 लोगों की एंटीजन किट से जांच कर तुरंत रिपोर्ट दे दी गई, जिसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 448 लोगों का सैंपल लेकर लखनऊ आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट तीसरे दिन मिलेगी। दूसरी ओर दस संक्रमितों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ, जिन्हें स्वस्थ मान लिया गया।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए रीजेंट खत्म है। रीजेंट मंगाने के लिए मांग भेजी गई है। मिलते ही लैब में जांच शुरू हो जाएगी। हालांकि, रसायन की पूरे प्रदेश में किल्लत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सैंपल देने के बाद घूमते रहते मरीज
जिले में आरटीपीसीआर जांच न होने से भी संक्रमण के बढ़ने का खतरा बना रहता है। संभावित कोरोना मरीज सैंपल देकर रिपोर्ट आने तक खुद को स्वस्थ
बताकर घूमता रहता है। जिस दौरान वह अन्य लोगों को भी संक्रमित कर देता है। तीसरे दिन शाम को रिपोर्ट मिलने के बाद वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना शुरू करता है। वहीं शासन के निर्देश के आधी संख्या में ही जांच हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed