फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, अब तक 12 की गई जान

Fri, 11 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
CORONA
गोंडा। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। संक्रमितों के मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित के मौत की पुष्टि हुई। साथ ही तीसरी लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से मरने वालों के परिवारीजनों का जांच करवा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने एक और महिला की जान ले ली। जिले के खैरा निवासी सबनम 46 की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। बीमारी के चलते सबनम को आठ फरवरी को एससीपीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव पाई गई। संक्रमित महिला को अलग वार्ड में चिकित्सीय निगरानी में रखा गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ विगत एक महीना के भीतर कोरोना संक्रमण के चलते 12 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की दर कमजोर पड़ रही है। जिले में नया संक्रमण दर 0.54 है जबकि रिकवरीदर बढ़कर 94.27 हो गई है।
विज्ञापन

आठ गंभीर मरीज लेबल थ्री में करवा रहे इलाज
कोरोना संक्रमण से गंभीर रुप से पीड़ित आठ मरीजों को इलाज लखनऊ के लेबल थ्री अस्पताल में चल रहा है। जिसमें केजीएमयू में छह तथा राम मनोहर लोहिया अस्पताल मे दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। वहीं पांच मरीज लेबल टू में तथा एक मरीज लेबल वन में भर्ती हैं। 26 जनवरी से 10 फरवरी तक कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले 3973 लोगों का सैंपल लेकर जांच कराई गई। वहीं होम आइसोलेशन में रहने वाले 92 मरीजों को कोरोना के लिए उपयोगी दवाओं की किट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के 28 नए मरीज मिले
कोरोना संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 22 लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव पाई गयी। वहीं होम आइसोलेशन में रहने वाले 06 संक्रमितों को स्वस्थ्य बताया गया। इसके साथ ही जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 129 बची। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। अभी तक 24 लाख से अधिक लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना संक्रमण के नए केस कम जरुर हो रहे हैं, लेकिन अभी तक कोरोना का खतरा समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन करें तथा वैक्सीन का आवश्यक डोज अवश्य लें। डॉ. राधेश्याम केसरी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed