फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CORONA

संभल जाइए.. नहीं तो झेलनी पड़ेगी दूसरी लहर जैसी तबाही

Tue, 18 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CORONA
फोटो-17 गोंडा के जिला अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में कोरोना संक्रमण पांच सौ के पार होने की ओर है। संक्रमण वाले मोहल्लों और गांवों में न कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और न कोई रोकाटोकी की गई है। कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए खुद ही सतर्क रहना है। टीका और कोविड प्रोटोकॉल का पालन ही सुरक्षित रखेगा। प्रशासन अपील से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसा तब है जब कई आला अधिकारी इसकी जद में हैं। सरकारी कार्यालयों से लेकर गांवों तक में कोविड नियमों का पालन नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी महकमा संक्रमण को हल्के में ले रहा है। दूसरी लहर की तरह न तो संक्रमितों की निगरानी हो रही है और न उनके आवास के पास कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बाजारों में उमड़ती भीड़ व लोगों का मास्क लगाने से परहेज स्थिति को भयावह रूप दे रहे हैं। यदि हम अभी नहीं संभले तो फिर से दूसरी लहर जैसी तबाही झेलनी पड़ सकती है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले में तबाही मचाई थी। हैरानी की बात है कि लोग कुछ माह पहले की तबाही को आसानी से भूल गए। लोग लापरवाह और बेफिक्र होकर कोरोना से बचाव के तमाम नियम-कायदे भूल गए हैं। प्रशासन के मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

आला अधिकारी संक्रमित, पर कार्यालय नहीं बना कंटेनमेंट जोन
- जिले के कई आला अधिकारी भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। उनके कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी संक्रमित हुए हैं, लेकिन उनके कार्यालय पर कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया। पहले जैसे ही लोगों का आवागमन हो रहा है। सीएमओ, एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के दर्जन भर से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद भी सीएमओ कार्यालय में कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया। शहर के कुछ मोहल्ले में कई कोरोना संक्रमित होने के बाद रोकथाम के इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तीन मिले संक्रमित
कोरोना संक्रमण के बढ़ने मामले को देखते हुए दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में आ रहे है। जिससे यहां संक्रमण के प्रसार की संभावना बढ़ जा रही है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले संक्रमितों की कोरोना जांच के लिए टीम लगाई गई है। मंगलवार को मुंबई से आई ट्रनों से उतरे यात्रियों के कोरोना जांच में तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनको दवाओं की किट देकर होम आइसोलेेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जांच टीम में मुकुल श्रीवास्तव, अवधेश त्रिपाठी, पवन सिंह, राहुल, जय वर्धन सिंह आदि रहे।
बच्चे और युवा कोरोना संक्रमण की चपेट में, 10 नए केस आए
- कोरोना संक्रमण का दायरा अब बच्चों और युवाओं में फैल रहा है। नए मामले चौकाने वाले हैं। 14 साल कम आयु के लोगों में भी नए केस मिले हैं। इसके साथ ही युवा महिलाएं भी कोरोना संक्रमित हो रही हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल हैं। मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 500 के करीब हो गई है।

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों की सूची प्रशासन को मुहैय्या कराई गई है। प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से सतर्कता पर जोर दिया जा रहा है। डॉ. एपी सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed