{"_id":"65e0c7a151ad0614ce063171","slug":"copies-will-be-examined-at-nyaya-panchayat-and-block-level-gonda-news-c-100-1-gon1003-113658-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर होगी काॅपियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर होगी काॅपियों की जांच
Thu, 29 Feb 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा अब 11 के बजाय 16 मार्च से शुरू होगी। दो पालियो में होने वाली यह परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। इसमें जिले भर के सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल होंगे।
इसके साथ ही इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अलग व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत कक्षा पांच तक की कापियों की जांच न्याय पंचायत और छह से आठ तक की कापियों का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर होगा।
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) हरिगोविंद यादव ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में जिले के कुल 2610 विद्यालयों के साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह सवा नौ से 11:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा सवा बारह बजे से 2:45 तक होगी।
विज्ञापन
परीक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मॉडल पेपर भी तैयार किए जाएंगे। खंड शिक्षाधिकारियों को प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर वितरण किया जाएगा।
बताया कि कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक होगी जबकि कक्षा दो और तीन की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों स्तर पर होगी। कक्षा छह से आठ तक के बच्चे लिखित परीक्षा देंगे।
कक्षा एक, दो, तीन, चार, छह और सात के बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। जबकि कक्षा पांच की न्याय पंचायत व कक्षा आठ की ब्लॉक स्तर पर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया जाएगा।
31 मार्च को मिलेगा रिपोर्ट कार्ड
कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन के बाद 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। हालांकि वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन के आधार पर किसी भी छात्र की कक्षोन्नति नहीं रोकी जाएगी। परिणाम की घोषणा के दिन ही बच्चों के अभिभावकों को उनकी उत्तर पुस्तिका भी दिखाई जाएगी।