फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cooperative Minister inspects Paddy Purchase Center

सहकारिता मंत्री ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Minister inspects Paddy Purchase Center
मुजेहना (गोंडा)। बुधवार को सहकारिता मंत्री ने विधायक के साथ माधवगंज स्थित उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद होने पर गोदाम प्रभारी को फटकार लगाई। जिलापूर्ति अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने पहले कटरा बाजार में बने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह भी थे। विधायक ने क्षेत्र में मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि किसानों के एक-एक दाने की खरीद होगी। जो भी अधिकारी व कर्मचारी इसमें लापरवाही करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार द्विवेदी के साथ खाद एवं रसद विभाग के माधवगंज स्थित गोदाम के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। प्रशासन ने इस केंद्र को 2000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया था। मंत्री को यहां सिर्फ 1500 क्विंटल खरीद मिली। जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी राजेंद्र तिवारी को फटकार लगाई और पूर्ति अधिकारी से कार्रवाई करने को कहा। जिला पूर्ति निरीक्षक राम नरेश वर्मा ने बताया कि 75 प्रतिशत की खरीद हो चुकी है। जल्द ही शेष खरीद पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed