{"_id":"6ae4da8432ce08aaa0060583","slug":"contractual-electricity-worker-attacked-one-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-169021-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संविदा बिजलीकर्मी पर हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संविदा बिजलीकर्मी पर हमला, एक गिरफ्तार
Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज। रसूलपुर गांव में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए विवाद में संविदा लाइनमैन कृष्ण प्रसाद पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बकाया जमा किए बिना कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उपभोक्ता नवाब अली के बेटों निजाम और सोनू ने उन्हें लाठी-डंडों, घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि नवाब अली पर 25,039 रुपये बिजली बिल बकाया था। भुगतान नहीं होने पर 29 अक्तूबर को उनका कनेक्शन काट दिया गया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे कृष्ण प्रसाद लाइन अनुरक्षण के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ तरबगंज यूपी सिंह ने बताया कि वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी निजाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अन्य वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, मुख्य अभियंता ने घायल कर्मचारी को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।