{"_id":"676309273dec14571b00b9d9","slug":"contractors-clash-over-electrical-work-ruckus-gonda-news-c-100-1-gon1003-129255-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिजली के काम को लेकर भिड़े ठेकेदार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिजली के काम को लेकर भिड़े ठेकेदार, हंगामा
Wed, 18 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के आनंदनगर चौराहे पर बुधवार को बिजली के काम को लेकर दो ठेकेदार भिड़ गए। आरोप लगाया कि एक पक्ष ने दूसरे पर पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घंटों हंंगामा चला। सूचना पर धानेपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है।
मोतीगंज के ग्राम कौरहे निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने बड़े भाई संजय सिंह के साथ धानेपुर बाजार जा रहे थे। धानेपुर के आनंदनगर चौराहे पर गूंगीदेई थाना धानेपुर निवासी एक ठेकेदार ने पांच अज्ञात साथियों के साथ रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद थाने से मामूली कार्रवाई के बाद छोड़ दिया है। आनंद ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के दबंग बिजली ठेकेदारों ने पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से जान बचाकर धानेपुर थाने पहुंचे।
आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय हीलाहवाली में लगी रही है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि मनीष के पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए 10 लोगों को मामूली कार्रवाई के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
आनंद सिंह का कहना है कि उनके बड़े भाई संजय सिंह ने रामनगर फीडर का सर्वे कराया था। ऐसे में दूसरा पक्ष उन्हें काम नहीं करने दे रहा है। कार्यदायी संस्था एनसीसी के इंजीनियरों का कहना है कि जनप्रतिनिधि के कहने पर दूसरे पक्ष को काम दिया गया। मगर काम शुरू होने पर मुजेहना भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पक्ष के लोग विरोध करने लगे। ऐसे में काम बंद करा दिया गया है।