फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Consumers not saw paying interest on camps

ब्याजमाफी को कैंपों पर नहीं दिखे उपभोक्ता

Sun, 23 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 23 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Consumers not saw paying interest on camps
विद्युत शिविर लगा - फोटो : अमर उजाला
राजस्व के 100 करोड़ रुपये बकाए को लेकर रविवार को जिले भर में लगाए गए पावर कॉरपोरेशन के कैंपों पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। हालांकि कुछ उपभोक्ता बिजलीघरों पर लगे कैंपों में आते-जाते रहे, जिन्होंने अपने बकाए का भुगतान किया। लेकिन जिस लिहाज से भीड़ उमड़ने की आशंका इस ब्याजमाफी को लेकर लगाई जा रही थी, वैसा नहीं हुआ। इसकी एक बड़ी वजह बकाएदारी को लेकर भी रही। क्योंकि जिन लोगों पर पावर कॉरपोरेशन की बकाएदारी है, वह आज के नहीं, बल्कि कई साल से बकाएदार हैं।  
विज्ञापन

    
बीते सात वर्षों में ओटीएस योजना को लेकर जिले में दो से तीन बार यह अभियान चल चुका है। जिसमें सात साल पहले 100 फीसदी ब्याजमाफी की छूट दी गई थी तो एक बार फिर से सात साल बाद ब्याजमाफी में 100 फीसदी का लाभ दिया गया है। बावजूद इसके वर्षों से बकाएदार उपभोक्ता अपने बिलों की बकाएदारी अदा करने में कोई खास रुचि नहीं ले रहे।
विज्ञापन


यही वजह है कि उम्मीद के मुताबिक जो भीड़ ब्याजमाफी में रविवार को जिले भर में लगाए गए पावर कॉरपोरेशन के कैंपों में उमड़नी चाहिए, वह नहीं नजर आई। हालांकि कुछ उपभोक्ता कैंपों पर जरूर नजर आए, जिनकी बकाएदारी 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक रही।    
विज्ञापन
विज्ञापन

  
जिन्होंने आकर अपने बकाए के भुगतान के लिए न सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराया, बल्कि सात दिनों के भीतर बची रकम के भुगतान की हामी भी रही। वहीं बड़े बकाएदार उपभोक्ता रविवार को कैंपों पर नहीं आए। उनका बिजली कनेक्शन एक-दो दिन में डिस्कनेक्ट किए जाने की बात भी कही जा रही है। ताकि वह अपनी देनदारी निपटा सके। शहर से लेकर गांवों तक में ऐसे उपभोक्ता की सूची तैयार कर ली गई है। जिनके कनेक्शन बकाएदारी अदा न करने पर काट दिए जाएंगे।

रविवार को नवबागंज में प्रभारी अवर अभियंता राकेश उपाध्याय की मौजूदगी में कैंप लगा तो वहीं बेलसर में अवर अभियंता अनीश पांडेय ने कैंप लगाया। जबकि आर्यनगर में नीरज तिवारी, करनैलगंज में एहसान हुसैन, परसपुर में मो. आरिफ, गोंडा नार्थ में अरविंद श्रीवास्तव, सिविल लाइन में अनूप श्रीवास्तव, झंझरी में एतबार अहमद सिद्दीकी, बडग़ांव में रामसूरत वर्मा तो आवास विकास में वीके द्विेदी, कटराबाजार में डीके वर्मा ने कैंप लगाकर 10 लाख से ऊपर बकाएदार के उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, इस दौरान मुख्य अभियंता आरके श्रीवास्तव ने खुद कई बिजलीघरों का दौरा कर कैंपों में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया।


मुख्य अभियंता पावर कॉर्पोरेशन आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के निर्देश पर लगातार यह कैंप बिजलीघरों पर लगाए जाते रहेंगे। क्योंकि उन्हें हरे बिजलीघरों की बकाएदारी के टारगेट को पूरा करना है। जिसके लिए सभी अवर अभियंता, एसडीओ व एक्सईएन को निर्देशित किया जा चुका है। कैंपों पर आने वाले बिजली उपभोक्ता की जो भी समस्या होगी, उसे दूर करते हुए उससे अन्य बकाएदार उपभोक्ताओं को भी कैंप लाए जाने का आग्रह किया जा रहा है। ताकि बकाएदारी का शत-प्रतिशत भुगतान कराया जा सके।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed