फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Construction of visitor shed started in jail from 24.54 lakhs

24.54 लाख से जेल में शुरू हुआ विजिटर शेड का निर्माण

Sun, 20 Sep 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of visitor shed started in jail from 24.54 lakhs
गोंडा के जिला कारागार परिसर में मुलाकातियों के लिए शुरू हुआ विजिटर शेड का निर्माण। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला कारागार में बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों के लिए 24.54 लाख रुपये की लागत से विजिटर शेड के निर्माण कर मंजूरी मिलने के बाद रविवार को विजिटर शेड की नींव रख दी गई। कार्यदायी संस्था ने तेजी के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अब जल्द ही जिला कारागार में विजिटर शेड का निर्माण पूरा होगा। विजिटर शेड बनने से यहां बंदियों से मिलने आने वाले उनके परिवार के लोगों के साथ अन्य मुलाकातियों को गर्मियों के मौसम में जहां धूप से राहत मिलेेगी। वही बरसात के मौसम में उन्हें अब खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर बारिश में भीगना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में साढ़े आठ से अधिक बंदी निरुद्ध चल रहे हैं। यहां निरुद्ध बंदियों से मुुलाकात के लिए सप्ताह में शनिवार को छोड़कर हररोज आने वाले लोगों की बंदियों से मुलाकात कराई जाती है। मगर मुलाकात करने यहां आने वाले लोगो के बैठने के लिए अभी तक कोई भी इंतजाम नहीं थे। जिससे मुलाकातियों को गर्मियों में धूप में खड़े रहना पड़ता था तो बरसात के मौसम में बारिश में भीगना पड़ता था।
विज्ञापन

मगर शासन ने जेल में बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों की परेशानी को देखते हुए यहां मुलाकातियों के लिए विजिटर शेड यानि हॉल का निर्माण कराने को मंजूरी दी थी। इसके लिए शासन ने 24.54 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी। रविवार को कार्यदायी संस्था की ओर से विजिटर शेड की नींव रख दी गई। कार्यदायी संस्था ने तेजी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे जल्द ही विजिटर शेड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगी और मुलाकातियों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed