{"_id":"60c75ac18ebc3ed71c04291c","slug":"constable-suspended-for-raping-on-the-pretext-of-marriage-gonda-news-lko5823778125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलम्बित
विज्ञापन
गोंडा। युवती को शादी का झांसा देकर उसके संग दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पीड़िता युवती का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। विवेचक ने उसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। मगर अदालत के समक्ष पीड़िता युवती का बयान अभी बाकी है।
बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की उसके पति से नहीं बनती थी। इसलिए वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान मेें रहने लगी।
युवती डेढ़ साल पहले लखनऊ गई थी। वहां से बस से वापस लौटने के बाद सुबह साढ़े चार बस स्टाप पहुंची और घर जाने के लिए साधन की तलाश कर रही थी तभी रोडवेज चौकी पर तैनात सिपाही लालू कुमार बिंद ने उससे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवती ने मदद की उम्मीद में सिपाही को अपने पति से विवाद की व्यथा सुनाई। इसके बाद सिपाही ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा और कहा कि उसकी सारी समस्या का समाधान कर देगा।
युवती का आरोप है कि इसके बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर हो जाओगी तो सारा मामला सुलट जाएगा। जब वह शहर में आकर रहने लगी तो सिपाही लालू ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है।
इसके बाद युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही लालू कुमार बिंद के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पीड़िता युवती का मुकदमे की विवेचक महिला थानाध्यक्ष ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। विवेचक ने पीड़िता युवती का 161 का बयान भी दर्ज कर लिया है। अब अदालत के समक्ष पीड़िता युवती का 164 का बयान होना बाकी है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सिपाही लालू कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि पीड़िता युवती का अदालत के समक्ष बयान कराने की तैयारी की जा रही है।