{"_id":"6515b69380648265a900fa16","slug":"constable-missing-from-surveillance-duty-boat-operation-continues-gonda-news-c-100-1-slko1026-5098-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निगरानी ड्यूटी से सिपाही नदारद, नाव का संचालन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निगरानी ड्यूटी से सिपाही नदारद, नाव का संचालन जारी
Thu, 28 Sep 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर स्थित ढेमवा पुल के पास बुधवार को सरयू नदी में नाव पलटने से तीन मोटर साईकिलें पानी में डूब गयीं थीं। वहीं नाव पर सवार आधा दर्जन लोग पानी कम होने के चलते बाल- बाल बच गए थे। इस घटना के बाद भी बृहस्पतिवार को सरयू नदी में नाव का संचालन जारी रहा।
नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर गांव के लोगों को अयोध्या के सोहावल की ओर बुधवार को लेकर जा रही ढेमवाघाट पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। ढेमवाघाट के पास प्रशासन ने नाव के संचालन पर रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद नाव का संचालन किया गया। नाव पलटने के बाद प्रशासन ने संचालन पर पूरी तरीके से रोक लगाने के लिए ढेमवा पुलिस चौकी से सिपाही पंकज प्रेमी की निगरानी में ड्यूटी लगाई थी। मगर सिपाही मौके पर मौजूद नहीं था। चौकी प्रभारी ढेमवाघाट साहब कुमार ने बताया कि नाव के संचालन पर रोक लगाई गई है एक सिपाही को निगरानी में लगाया गया है। एसडीएम तरबगंज भारत भार्गव ने कहा कि अगर सिपाही निगरानी ड्यूटी पर नहीं था तो यह गंभीर मामला है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।