{"_id":"587e50ae4f1c1b3403effdc2","slug":"conscious-done-through-poster-slogan-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता के जरिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता के जरिए किया जागरूक
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कालेज सहित अन्य कालेजों में पोस्टर निर्माण, भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरयू कन्या पाठशाला इंटर कालेज में मंगलवार की सुबह स्लोगन व पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरन राव की देखरेख में गिरिजा मिश्रा, प्रतिभा त्रिपाठी, अंजू श्रीवास्तव, कामिनी यादव, ज्योत्सना सक्सेना, ममता श्रीवास्तव आदि शिक्षिकाओं द्वारा कराई गई प्रतियोगिताओं में चार दर्जन से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। म
तदाता जागरूकता पर स्लोगन निर्माण प्रतियोगिता में कु.पिंकी गुप्ता प्रथम, अर्चना गुप्ता द्वितीय, फूलमती तृतीय स्थान पर रहीं। मतदाता जागरूकता विषयक पोस्टर/ चित्रकला प्रतियोगिता में पिंकी गुप्ता प्रथम, मानषी जायसवाल द्वितीय, यास्मीन तृतीय व पूजा कुमारी गुप्ता चतुर्थ स्थान पर रहीं। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें पूजा गुप्ता प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.ममता किरन राव ने अव्वल रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता विषयक प्रतियोगिताओ में अव्वल रही छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।