फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congressmen put under house arrest

Gonda News: घर में नजरबंद किए गए कांग्रेसी

Wed, 18 Dec 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen put under house arrest
मोतीगंज में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा के आवास पर मौजूद पुलिसकर्मी। -स्रोत
गोंडा। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे पदाधिकारियों को बुधवार को पुलिस ने घरों में ही नजरबंद कर दिया। इससे कांग्रेसी बाहर ही नहीं निकल पाए। लखनऊ जाने के उनके इरादे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के इस कदम की निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा, यह तानाशाही कदम है।
विज्ञापन

विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को विधानसभा घेराव का आयोजन किया था। जिसमें जिले के कांग्रेसियों को भी जाना था। मंगलवार शाम से ही कांग्रेसी लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। बुधवार भोर से ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र को उनके गांव सहजौरा में पुलिस ने रोक लिया। निवर्तमान शहर अध्यक्ष रफीक रैनी को भी उनके आवास पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम ने पहुंचकर नजरबंद कर दिया। उनके कई साथी भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में प्रवक्ता शिवकुमार दुबे को भी पुलिस ने रोक दिया। रफीक रैनी ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांगपत्र दिया है। पेड़ारन गांव में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अर्जुन वर्मा के साथ ही मुंशीलाल वर्मा, संतोष कुमार यादव, आनंद वर्मा, तुलाराम वर्मा, मंगलदास यादव आदि को पुलिस ने नजरबंद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी को भी घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखती रह गई पुलिस, चकमा देकर पहुंचे लखनऊ
लखनऊ जाने से रोकने के लिए पुलिस घेराबंदी किए रही। इसके बावजूद कांग्रेस के कई नेता पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंच गए। कांग्रेस नेता विनय प्रकाश त्रिपाठी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, चांद, अमित के साथ ही कई नेता लखनऊ पहुंचने में सफल रहे। जिले की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पार्टी नेताओं को रोकने के लिए पुलिस लगाए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed