फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congressmen performs

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2015 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। सोमवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीओ विद्युत को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिये जाने की मांग की।
विज्ञापन


मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत दिनों मनमाने ढंग से बढ़ाए गए विद्युत मूल्य से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति से उपभोक्ता पहले ही परेशान थे अब बिजली का मूल्य बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को दोहरी मार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रवक्ता पंकज गुप्ता, अरुण प्रकाश सिंह, गजेन्द्र पांडेय व हारिस बिन अफजल आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत आपूर्ति में सुधार करने के साथ-साथ मूल्य वृद्घि को वापस भी ले।  शैलेन्द्र प्रताप सिंह शीलू ने मूल्य वृद्धि पर आक्रोश जताते हुए कहा कि बिजली का मूल्य बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।

विद्युत चोरी रोककर प्रदेश सरकार जनता को सस्ती बिजली दे सकती है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीओ विद्युत नीरज को सौंपा।


ज्ञापन में बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिये जाने, बिजली बकायेदारों की सुविधा के लिए एक मुस्त समाधान योजना बंद न किये जाने, श्रावस्ती की तरह बलरामपुर जनपद को भी कम से कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति दिये जाने तथा फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर विद्युत आपूर्ति हरहाल में सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अवधेश पाल सिंह, विकास सिंह विक्की, अमिरिका प्रसाद कुरील, सुरेन्द्र सिंह गौतम सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed