फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congressmen furious over Priyanka's arrest, protest

प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन किया

Wed, 06 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over Priyanka's arrest, protest
गोंडा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में गिरफ्तारी पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी को पीएसी लाइन में रखा गया यह असंवैधानिक है। वह खीरी लखीमपुर में किसानों की नृशंस हत्या पर पीड़ित किसान परिवारों से मिलने जा रही थीं किंतु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तानाशाह के रूप में कांग्रेस की शीर्ष नेता को किसानों के दुख दर्द एवं मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिव कुमार दुबे के नेतृत्व में बुधवार को प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कांग्रेस भवन के बाहर गिरफ्तारी दिया गया और ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्रा, डॉ अनूप शुक्ला, विनोद तिवारी, पंकज चौधरी, हरिराम वर्मा, सेवादल छोटेलाल, तैयब, साहबान, सहित तमाम कांग्रेस जन शामिल रहे।
वहीं जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रमा कश्यप को पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को एक बार पुन: घर में नजरबंद किया गया। इसके पहले सोमवार को भी लखीमपुर में प्रदर्शनकारी किसानों की हत्या की घटना का विरोध प्रदर्शन को रोकने की मंशा से उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।
बुधवार को स्टेशन रोड स्थित लोहिया धर्मशाला स्थित आवास पर आधा दर्जन महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके घर पर डेरा डाल दिया और घर के रास्ते पर पहरा बैठा दिया। अपनी नजरबंदी का विरोध करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष कश्यप ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं से डर रही है।
सीतापुर में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी सहित अन्य स्थानों पर स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं सहित मुझे जनपद तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। सरकार की नजर में हम महिलाएं आतंकवादी नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लखीमपुर किसानों के ऊपर गोली चलाई जाती है और गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी जाती हैं। प्रशासन ऐसे अपराध को रोकने में अक्षम है।

अपराधी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पा रही है और इस घटना का विरोध करने वाले नेताओं को दबाया जा रहा है। बिना कारण के मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इतने कमजोर नहीं है यह सरकार से कतई डरने और दबने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed