फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   congress,SP

सपा में चुप्पी, कांग्रेस ने तय किए दो प्रत्याशी

Sun, 30 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
congress,SP
गोंडा। सपा ने अभी तक चार सीटों पर प्रत्याशी तय नही किया है। इसका इंतजार हो रहा है। वहीं कांग्रेस ने दो और सीटों से प्रत्याशी तय किए हैं। दोनो महिलाएं हैं, इसके पहले गोंडा सदर सीट से रमा कश्यप को प्रत्याशी तय किया था। अब सात में तीन सीटों से महिला प्रत्याशी बनाए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल का कहना है कि कांग्रेस लडकी हूं, लड़ सकती हूं.. के तर्ज पर वायदा पूरा कर रही है। कांग्रेस से आधी आबादी को काफी उम्मीदें हैं। उन्होने कहा कि दो टिकट तय हुए हैं और दोनो महिलाओें के ही हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए गोंडा सदर के बाद दो और टिकट तय किए हैं। पार्टी ने तरबगंज से सविता पांडे और मनकापुर से कमला सिसौदिया को टिकट दिया है। सविता पांडे का परिवार गोपालपुर हाउस से चर्चा में रहा है। राजनीति रूप से काफी मजबूत हैं। वजीरगंज अशोकपुर हो या फिर नवाबगंज, परिवार का दबदबा है। इन्हें तरबगंज से टिकट दिया है। इसी तरह कमला भी कई सालों से पार्टी से जुटी हैं और उन्हें टिकट मिला। इसके अलावा सपा ने अभी भी चार सीटों तरबगंज, गौरा, मनकापुर व मेहनौन से प्रत्याशी तय नही किया है। इससे सपा में बैचैनी मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed