फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress protested through Sandesh Yatra

कांग्रेस ने संदेश यात्रा निकाल किया प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress protested through Sandesh Yatra
बेलसर (गोंडा )। किसान बिल वापसी व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश यात्रा का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया। संदेश यात्रा बरसड़ा डिहवा से निकाली गई, जो गनेशी पाही, कुर्मिपुरवा, रामसिंह हाता, टेढ़ीयन पुरवा, मिश्रन पुरवा, बंजरवा होते हुए बरसड़ा पुलिया पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नुक्कड़ सभा की और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को किसान बिल वापस लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

किसानों के साथ हुए छलावे को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गारंटी देने में सरकार को क्या दिक्कत है। यह किसानों का हक है जिसे सरकार को तत्काल दे देना चाहिए। इस दौरान बेलसर के ब्लाक अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, परसपुर के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राम सिंह, रामचरन पासवान, प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, बृजेश मिश्रा, प्रकाश सिंह, धनलाल प्रजापति, होरीलाल यादव, हनुमान दुबे, माताभीख, जगराम कनौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed