फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   congress

कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, किया प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
congress
10द्दस्रड्डश्च8-गोंडा के धानेपुर में भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा/कटरा बाजार (गोंडा)। कांग्रेसियों ने महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंगलवार को जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा गद्दी छोड़ा पद यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। कटरा बाजार में कांग्रेस पार्टी के पीसी सदस्य तव्वाज खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चार किलोमीटर पैदल मार्च कर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान दुर्ग्विजय सिंह, सत्या पटेल, त्रिलोकीनाथ तिवारी, खालिद अख्तर, रघुपति त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश तिवारी, राममूर्ति पाल, सरताज खां, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ब्रजनाथ पांडेय, अतीक खां सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनकापुर में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी व जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दूबे की मौजूदगी में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान मनकापुर प्रभारी अलोक पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, नाजिम सरदार, भगवती सोनी, हरीराम वर्मा, मुन्नीलाल गौतम, अरूण गौतम एडवोकेट, ओमप्रकाश सोनकर, डॉ. राजबहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

तरबगंज में केटी तिवारी पीसीसी व अरविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। केटी तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को पूरी तरह दिवालियापन के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस दौरान प्रभारी रामसिंह ब्लाक अध्यक्ष राकेश सिंह, अरविंद सिंह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बृजेन्द्र सिंह रामदरश पासवान हरीशंकर पांडे साहिद आदि मुख्य रूप सम्मिलित रहे।
विज्ञापन

करनैलगंज में कचनापुर से कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी की अगुवाई में सरकार विरोधी नारे लगाते पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद एक सभा की कई। जिसमें कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। प्रमोद मिश्रा, रघुपति त्रिपाठी, जितेंद्र तिवारी, राकेश मोहन तिवारी, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, मयंकर यादव आदि ने सभा को संबोधित किया। अजय कुमार तिवारी, सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, अतुल शुक्ला आदि कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे। धानेपुर में डीजल पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में बैलगाड़ी रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और इन कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्विजय सिंह मान की मौजूदगी में मेहनौन विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कुतबुद्दीन खां डायमंड, दिनेश सिंह, शुक्ला प्रसाद शुक्ला व अनूप शुक्ला ने रैली में प्रतिभाग किया। बैलगाड़ी पर सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल व गैस की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। रैली में मेहनौन से चुनाव लड़ने वाले सभी दावेदार के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हाजी जैनुलआब्दीन खां, इमरान खां, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed