फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   congress,gonda,bharat jodo yatra

Gonda News: भारत जोड़ो यात्रा कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

Thu, 15 Dec 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
congress,gonda,bharat jodo yatra
गोंडा के एकता चौराहे पर कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में उमड़ी भीड़। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के जिगरगंज मोहल्ले से गुरुवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दूबे ने की। यात्रा में भीड़ दिखाकर कांग्रेसियों ने ताकत का अहसास कराया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर भी कांग्रेस पार्टी गंभीर है। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ तथा देश को बंटने से बचाने के लिए यात्रा जरूरी है। पदयात्रा जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, एकता चौक, पीपल तिराहा पहुंची। यहां पर स्थापित अमर शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद फिर यात्रा आगे बढ़ी। गुड्डूमल चौराहा से गुरुनानक चौक पहुंची। यहां से आंबेडकर चौराहा तक गई। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा बहराइच के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया, बृजेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्रा, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, अब्दुल रहमान, तरुण पटेल, प्रद्युम्न शुक्ला, जलील अहमद खान, ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र तिवारी, हनुमान प्रसाद, अनीस नाना, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, इरशाद अहमद, संतोष कुमारी, रमा कश्यप, दिलीप शुक्ला, मोहम्मद अहमद फारुकी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ओम प्रकाश सोनकर, जैनुलाब्दीन खान, अरविंद सिंह, बेबी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed