फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Concern expressed over neglect of Hindi in seminar

गोष्ठी में हिंदी की उपेक्षा पर जताई गई चिंता

Sat, 14 Sep 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over neglect of Hindi in seminar
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें हिंदी की महत्ता पर चर्चा करते हुए उपेक्षा पर चिंता जताई गई। इस दौरान साहित्यकारों व हिंदी के विद्वानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य एवं लेखक डॉ. सूर्यपाल सिंह ने माध्यम भाषा के रूप में भारतीय भाषाओं की उपेक्षा पर चिंता जताई। कहा कि समय तेजी से गतिमान है। अब पहले की तरह अध्यापन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत की विशिष्ट उपस्थिति में नवनियुक्त सहायक आचार्य पवन कुमार सिंह, हिंदी विभाग, सहायक आचार्य पुष्यमित्र मिश्र, रसायन विज्ञान विभाग, सहायक आचार्य संतोष श्रीवास्तव, भौतिक विज्ञान विभाग, सहायक आचार्य मनीष शर्मा, गणित विभाग को उत्तरीय व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य डॉ. डीके गुप्त, अध्यक्ष भूगोल विभाग तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग को शिक्षक संघ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट र्किया गया। प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत ने शिक्षकों का अभिनंदन एवं सम्मान किया। इस मौके पर डीके गुप्त, डा.ॅ हरिप्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र व डा.ॅ केएन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed