फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Compost will be made from garbage in Chakasad

Gonda News: चकसड़ में कूड़े से बनेगी खाद

Mon, 19 Feb 2024 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Compost will be made from garbage in Chakasad
गोंडा। शहर के कूड़े से खाद बनाकर नगरपालिका परिषद सस्ते दर पर किसानों को मुहैया कराएगी। इसके लिए चकसड़ में मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


नगरपालिका की ओर से 67.34 लाख रुपये से एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। 27 फरवरी को टेंडर खुलने के बाद मार्च से काम शुरू हो जाएगा। मई महीने तक सेंटर बन कर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी निदान हो जाएगा।
विज्ञापन



नगरपालिका की ओर से एमआरएफ सेंटर बनाया जा रहा है। यहां पर सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। मशीन से गीला व सूखे कचरे से कंपोस्ट खाद के लिए वहां बने गड्ढे में डाल दिया जाएगा। जबकि प्लास्टिक, लोहा, पीतल व अन्य सामग्री को कबाड़ी को बेच दिया जाएगा। इससे नगर पालिका की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अनुमान के अनुसार, इन दिनों शहर से हर दिन 60 से 70 टन कचरा निकल रहा है। जून महीने से खाद बनाने का काम शुरू हो जाएगा। एमआरएफ सेंटर से शहरवासियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। कूड़े का सही उपयोग हो जाएगा।


दो महीने में पूरा करना होगा निर्माण

ईओ नपाप, संजय मिश्र के अनुसार एमआरएफ सेंटर बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। 27 फरवरी को गठित समिति के समक्ष टेंडर खोला जाएगा। निविदा मिलने वाली सेवा प्रदाता एजेंसी को दो महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed