{"_id":"5759b03a4f1c1baf029c532d","slug":"complete-bridge-repair-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा करें पुल की मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा करें पुल की मरम्मत का काम
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जायजा लेतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को ललिया-महराजगंज तराई मार्ग के खरझार पहाड़ी नाले के पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज खंड व पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्माण कार्य एक हफ्ते यानी बरसात से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया। कार्य समय से पूरा न होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी है। एक करोड़ 91 लाख रुपये से खरझार पहाड़ी नाले के पुल व एप्रोच का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। पुल व एप्रोच के मरम्मत के लिए प्रशासन के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है।
सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर अभिमन्यु सिंह राय व अवर अभियंता डीएस त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के लोहेपनिया गांव के निकट स्थित खरझार पहाड़ी नाले के पुल व एप्रोच मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 में 15 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था।
शासन ने पांच लाख रुपये मरम्मत कार्य के लिए दिए। एप्रोच व पुल को बचाने के लिए पहाड़ी नाले के धारा को नीचे लाने का कार्य किया गया। पुल व एप्रोच को बचाने के लिए किया गया यह कार्य स्थायी नहीं है। अधिक पानी भरने पर पुल व एप्रोच दोनों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर आपात राहत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 में एक करोड़ 91 लाख रुपये का प्रस्ताव पुल व एप्रोच मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए शासन को भेजा गया। शासन ने प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। शीघ्र ही बजट का आवंटन होने वाला है। डीएम ने भी शासन को बजट का शीघ्र आवंटन कराने के लिए क्षेत्रवासियों को पत्र लिखने की बात बताई।
ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि एप्रोच व पुल का मरम्मत नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान पहाड़ी नाले में बाढ़ आने पर पुल के साथ क्षेत्र के कई गांव तबाह हो जाएंगे। महराजगंज तराई बाजार के लोगों ने डीएम से बाजार की बदहाली की शिकायत की।
लोगों ने बारिश के दौरान सड़क पर हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की गुजारिश की। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार राही को डीएम ने समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे।