फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   complaints seriously Take officer

शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

Tue, 01 Sep 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में हर हाल में शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाए। अपराधियों को चिह्नित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत की गहनता से जांच करके ही निपटारा किया जाए।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को तरबगंज तहसील दिवस के दौरान यह बातें वहां मौजूद अधिकारियों से कहीं। उन्होंने पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग के साथ बैठक भी की, जिसमें सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने आप को हर परिस्थिति से निपटने के लिये तैयार रखें।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम ने निर्देश दिए कि पुलिस के सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों मे बराबर संपर्क स्थापित करके व्यवस्था ठीक रखें, जिससे छोटे से छोटे मामलों की सूचना समय रहते मिल सके और उन पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में रामदेव निवासी वजीरगंज कोडर ने शिकायत की कि घर के सामने से जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण होने के कारण रास्ता बंद है। मामले की जांच एसडीएम को दी गई है।

तरबगंज क्षेत्र के टेगरहा निवासी श्रीचंद्र व अन्य ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा फागिंग नहीं करवाने से कई लोग गांव में डेंगू से पीड़ित हैं। जिस पर पर सीएमओ को कार्यवाही के आदेश दिए। सुभावती निवासी बड़ा दरवाजा वजीरगंज ने पारिवारिक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की, जिसमें एलडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ढोढ़ेपुर तरबगंज निवासी संत कुमार सिंह ने शिकायत की कि घर के सामने रोड पर लगा पेड़ काफी पुराना हो चुका है, जो कभी भी घर पर गिर सकता है। कार्यवाही के निर्देश डीएफओ को दिए। इस दौरान कुल 68 शिकायतें मिलीं, जिसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।


तहसील दिवस में एसपी राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव, एसडीएम जेपी सिंह, तहसीलदार दिनेश चंद्र, नायब अशोक कुमार गुप्ता, सीओ विजय आनंद समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed