फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Complaint resolved without solution

Gonda News: बिना समाधान के ही किया शिकायत का निस्तारण

Sat, 22 Jun 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Complaint resolved without solution
गोंडा। शिकायत का बिना निस्तारण किए ही समाधान दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को इटियाथोक के समाधान दिवस में डीएम नेहा शर्मा ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं। विवाद रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें पारा सराय के प्रदीप कुमार की शिकायत का निस्तारण दर्ज था। उन्होंने पड़ताल कराई तो पता चला कि शिकायत का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी को मामले की जांच का निर्देश दिया। इसके साथ ही निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने मामले की रिपोर्ट भी तलब की है। मार्च में हुए समाधान दिवस में प्रदीप ने जमीन विवाद में पैमाइश की मांग किया था। जिसकी पैमाइश न करके निस्तारित दर्ज किया गया था। डीएम ने इस तरह निस्तारण दर्ज करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। लेखपालों को निर्देश दिया कि गांव का सर्वे कराकर अवैध कब्जा की मुनादी कराए, जहां जहां भी अवैध कब्जा है, वहां कब्जेदार स्वयं कब्जा नहीं हटाते हैं तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए। डीएम ने साइबर हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष, बंदी गृह, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना वजीरगंज में जनसुनवाई की।
विज्ञापन

मनकापुर तहसील में लेखपालों की हड़ताल से समाधान दिवस प्रभावित रहा। तहसीलदार सत्यपाल सिंह ने थाने में 30 शिकायतें तो सुनीं, लेकिन लेखपाल दोपहर तक नहीं आए। लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव व साधू सरन से हुई मारपीट में एफआईआर दर्ज न होने से लेखपालों में आक्रोश था। दोपहर में एफआईआर दर्ज होने के बाद थाने में लेखपाल पहुंचे। तब तक फरियादी जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed