फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner reviewed the preparations for Kovid-19

आयुक्त ने कोविड-19 की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 23 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Commissioner reviewed the preparations for Kovid-19
गोंडा। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने आयुक्त कार्यालय में गुरुवार को कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर बचाव के लिए मण्डल के जनपदों में की गई तैयारियों व व्यवस्थाओं तथा शासन को भेजी जाने वाली सूचनाओं से सम्बन्धित समीक्षा की। बैठक में मण्डल के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी तैयारियों व व्यवस्थाओं आदि से सम्बन्धित सूचनाएं सही-सही व जिम्मेदारी के साथ प्रेषित करना सुनिश्चित करें अन्यथा गलत रिपोर्ट पाए जाने पर सम्बन्धित का दायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में जरुरत के मुताबिक बेडों की तैयारी व मानक अनुरूप स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहेे, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में कोई कठिनाई न आने पावे। उन्होंने बैठक में मण्डल के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपदों के हॉट स्पाट्स की संख्या, अब तक व रोजाना लिए गए सैम्पल्स की संख्या, लिए गए सैम्पल्स के सापेक्ष प्राप्त रिपोर्ट, एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या, ठीक हुए मरीजों की संख्या तथा कोरोना से अब तक हुई मृत्युु आदि का सही डाटा कलर ग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि आंकड़ों में पूर्णत: स्पष्टता रहे।
विज्ञापन

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मण्डल के सभी जनपदों में जिला स्तर पर स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल रूम शासन के निर्देशानुसार पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाएं। बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक/ मण्डल के नोडल अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के मण्डलीय समन्वयक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed