फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner angry over the explosion of stray animals on the road

अपर मुख्य अधिकारी को महंगी पडी छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी, वेतन रोकने का निर्देश

Fri, 04 Oct 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over the explosion of stray animals on the road
गोंडा। सड़क पर छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को महंगी पड़ गई। गो आश्रय स्थलों में गौवंश रखे जाने की समीक्षा करते हुए आयुक्त कांजी हाउसों में कम पशु रखे जाने की स्थिति पर नाराज हो गए। उन्होंने इसके लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को जिम्मेदार मानते हुए उनका वेतन रोकने का आदेश सीडीओ को दिया है।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को गौ संरक्षण केन्द्रों, गौ वंश आश्रय स्थलों, कांजी हाउसों तथा गोवंशों की सुपुर्दगी की स्थिति की मंडलीय समीक्षा बैठक में पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आबादी क्षेत्र की सड़कों पर छृुट्टा घूम रहे गोवंश के लिए उपलब्ध खाली जमीनों का उपयोग कर गो आश्रय स्थलों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि सड़क पर छुट्टा पशुओं के कारण दुर्घटना न होने पावे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि विभाग जमीन चिह्नित करने और पत्राचार में न उलझे। बल्कि उपलब्ध खाली जमीन उपयोग करते हुए गौ आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी, ग्राम प्रधान व सचिव इसे अपना काम समझकर मिशन के साथ कार्य पूर्ण कराएं और उनमें अधिक से अधिक गोवंश रखवाने में अपना योगदान दें। आयुक्त ने जनपद गोंडा में कांजी हाउसों में कम पशु रखे जाने पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की और मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को इनका वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन के इस महत्वपूर्ण योजना में मदद न करने पर इनके विरुद्ध शासन को पत्र भेजा जाय तथा अध्यक्ष जिला पंचायत को भी सूचित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दूध निकालने के बाद गोवंशों को छुट्टा छोड़ देने की प्रवृृृत्ति पर रोक लगाने हेतु ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की है कि वे ऐसे लोगों पर निगाह रखकर कार्रवाई कराएं तथा संबंधित अधिकारी इसे चुनौती के रूप में लें। बैठक में अवगत कराया गया कि सड़कों के किनारे गांव में गौ आश्रय स्थलों के निर्माण में जनपद बहराइच में तेजी से कार्य हो रहा है।

यहां 100 की संख्या में गो आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। आयुक्त ने गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती में भी कार्यों में तेजी लाकर अधिक से अधिक गो आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद बलरामपुर में वृहद गो संरक्षण केंद्रों में पशुओं की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ गोंडा आशीष कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल अनिल कुमार पांडेय, उपनिदेशक पंचायत देवीपाटन मंडल, उपनिदेशक पशुपालन, चारों जनपदों के अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed