फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner and DIG know the reality of Samadhan Divas

कमिश्नर व डीआईजी ने परखी समाधान दिवस की हकीकत 1

Sat, 07 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Commissioner and DIG know the reality of Samadhan Divas
गोंडा। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का अयोजन किया गया। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र कुमार और डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने कोतवाली करनैलगंज में तथा जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व एसपी आरके नैयर ने थाना इटियाथोक में पहुंचकर समाधान दिवस की हकीकत परखी और फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

आयुक्त ने कोतवाली करनैलगंज में पहुंचकर शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। लंबित सभी शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वहीं थाना इटियाथोक में डीएम व एसपी ने थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मियों से कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएं। अकारण कोई भी फरियादी थाने या कचेहरी के चक्कर न लगाए। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लें और राजस्व विभाग के अधिकारी ऐसे लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुदकमा दर्ज कराकर सरकारी संपत्ति को खाली कराएं।
विज्ञापन

एसपी ने एसओ को निर्देश दिए कि थाने में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उन्हें सम्मान दें। एसओ से महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी ली और महिला हेल्प डेस्क को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश एसओ परसपुर को दिए है। थाना दिवस में ही डीएम व एसपी ने राजस्व लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सरकारी जमाीनों से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। बार-बार अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व लेखपालों को भी आगाह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं भी सरकारी जमीन जैसे चकमार्ग, खलिहान, तालाब, ग्राम समाज की भूमि, खाद गड्ढे, पशुुचर भूमि आदि पर कब्जे न रहने पावें, अन्यथा शिकायत सही पाए जाने पर ऐसे लेखपालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज राजेश सिंह, थानाध्यक्ष इटियाथोक संजय सिंह तोमर, राजस्व निरीक्षक व फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed