{"_id":"56eedc9d4f1c1b3327f14fe4","slug":"colour-will-rain-from-pressure-tank-pitchkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर टैंक पिचकारी से बरसेगा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर टैंक पिचकारी से बरसेगा रंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिचकारी खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार की होली में प्रेशर टैंक से रंगों की गोली निकलेगी। बाजार तरह-तरह की पिचकारियों व रंग गुलाल से पटा है। इस होली में बच्चों को प्रेशर वाटर टैंक व प्रेशर वाटर गन लुभा रहे हैं। वहीं बाजार में हर्बल रंगों की डिमांड है। बच्चे, बड़े व महिलाएं होली की तैयारियों में लगे हैं।
बच्चे रंग व पिचकारी अपनी पसंद की लाने के लिए घर के लोगों के साथ बाजार पहुंच रहे हैं। प्रेशर गन व प्रेशर टैंक पर बच्चे लट्टू हैं। होली को लेकर बाजार में पिचकारी, रंग व गुलाल की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
बच्चे शेर, कॉर्टून वाले मुखौटे की भी खरीदारी कर रहे हैं। मुखौटे पहन कर बच्चे होली खेलने निकलते हैं, ताकि उन्हें कोई पहचान न सके। बाजार में पिचकारी की दुकानों पर मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
इस बाबत शहर के गुड्डूमल चौराहा स्थित पिचकारी दुकानदार अभिषेक और बब्लू का कहना है कि होली के नजदीक आ जाने से अब बिक्री में तेजी आने लगी है।
होली में हर कोई खासकर बच्चों की यही मंशा होती है कि वे होली के दिन मिलने वाले लोगों को अपनी पिचकारी का निशाना बनाएं। पिचकारी से रंग ऐसा फेंके कि वार खाली न जाए। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर पिचकारी बनाने वाली कंपनियों ने एक से बढ़कर एक गन व टैंक बाजार में उतारे हैं।
इसमें पिट्ठू टैंक को बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। डान टू के नाम से आये पिट्ठू टैंक को बच्चों के रंग खेलने में आसानी हो, इसका ख्याल रखा गया है।
इस बार पिचकारी बनाने वाली कंपनियों ने एक साथ तीन धार वाला वाटर गन लांच किया है। इस वाटर गन की खूबी यह है कि बच्चों के एक बार गन का ट्रैगर दबाते ही रंगों की एक साथ तीन धार तेजी से दूर तक निकल कर जाएगी।
इस गन से बच्चे रंग नहलाने के लिए लक्ष्य बनाये अपने साथियों को आसानी से रंग से सकेंगे। अच्छी बात यह है कि इस गन में लगभग एक से तीन लीटर रंग स्टोर किया जा सकता है।
पिचकारियों की कीमत (रुपये में)
पिट्ठू टैंक - 350- 700
डोरेमोन टैंक - 300-700
बार्बी टैंक - 300-700
डोरेमोन वाटर गन - 250-700
मैंगो टैंक - 250-500
चाईनीज पंप - 70-250
पेंसिल पंप - 70-100
सिल्वर/गोल्डन पंप - 100-150
रंग खेलने में ये बरते सावधानी
* हर्बल रंगों की ही करें खरीदारी।
* मंहगी व अच्छी कंपनियों के बने रंग खरीदें।
* कपड़े पहन कर रंग खेलें।
* किसी के आंख में रंग न लगाएं।
* रंग के अलावा पेंट, क्रूड आयल, सफेदा आदि से बचें।
* चेहरे व आंख में रंगों से जलन होने पर साफ पानी से धुलें।