फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   college,new

तीन नये कॉलेज खुलेंगे पुराने की बदलेगी सूरत

Thu, 21 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
college,new
्गोंडा। मिशन अलंकार के माध्यम से जिले के दो सरकारी इंटर कॉलेजों को संवारने के लिए बजट मिला है। जबकि तीन नए इंटर कॉलेजों में जल्द ही पढ़ाई शुरू होगी। दो राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण दो माह पूरा हो जाएगा, और एक इंटर कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही जीजीआईसी मसकनवां में दो विज्ञान लैब के लिए बजट मिला है। इससे माध्यमिक शिक्षा की सुविधा आम लोगों को आसानी से मिल सकेगी। निजी कॉलेजों के मुकाबले अब सरकारी कॉलेजों में अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जिले में तीन राजकीय इंटर कालेज और 20 राजकीय हाईस्कूल हैं। इन कॉलेजों में कई सालों से मरम्मत या अन्य कार्य के लिए बजट नहीं मिला है। जिले के जनप्रतिनिधियों की कृपा से भी सरकारी कॉलेज अछूते रहे हैं, वह भी निजी कॉलेजों को बजट देने में रूचि दिखाते रहे हैं। शासन ने ही सरकारी कॉलेजों को बजट देने की योजना बनाई है। अलंकार प्रोजेक्ट से शहर के राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को संवारने के लिए 23 लाख 68 हजार रुपये का बजट मिला है। इन कॉलेजों के भवनों के मरम्मत के साथ अन्य कार्य होंगे। इसके अलावा तीन नए इंटर कालेजों का निर्माण भी जल्द ही पूरा होगा। इसमें गौरा के तालागंजग्रंट में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण करीब पूरा हो गया है। जुलाई से इनका संचालन संभव है।
विज्ञापन

इसी तरह तरबगंज के करनीपुर में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण करीब 85 फीसदी पूरा हो चुका है। इस समय प्लास्टर हो रहा है, माना जा रहा है कि जून तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। करनैलगंज के कूरी गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए बजट जारी हो गया है। इसका निर्माण इसी माह से शुरू होने की उम्मीद है। प्रत्यके इंटर कॉलेज के लिए दो करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये का बजट मिला है। कूरी राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई साल 2023- 24 में शुरू होने की उम्मीद है। मसकनवां स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दो विज्ञान लैब की स्थापना होगी। छात्राओं को प्रयोगात्मक शिक्षा बेहतर ढंग से मिल सकेगी। रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान का लैब बनेगा। 27 लाख रुपये का बजट मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीनीकरण मिशन से अभी और कॉलेजों की बदलेगी सूरत
माध्यमिक शिक्षा के कॉलेजों में नवीनीकरण मिशन चलाया जाएगा। इसके तहत न केवल इन कॉलेजों में स्मार्ट क्लास दी जाएगी बल्कि वाईफाई की व्यवस्था भी होगी। प्रोजेक्ट अलंकार से अभी दो सरकारी कालेजों की मरम्मत के लिए 23.68 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बार नवीनीकरण मिशन में एडेड स्कूल समेत निजी स्कूल भी शामिल होंगे। नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाना है। इसके तहत ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के साथ स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। ऐसे स्कूलों में वाईफाई की व्यवस्था की जाएगी। हर स्कूल में पुस्तकालय बनाया जाएगा। जो स्कूल चुने जाएंगे उनमें कंप्यूटर लैब, साइंस लैब व आर्ट रूम का निर्माण करेंगे।
छात्रों की संख्या पर मिलेगा अब बजट
प्रोजेक्ट अलंकार ऐसे कॉलेजों के लिए चलाया गया था, जिनके भवन काफी पुराने हैं। इसमें अनुदान की राशि विद्यार्थियों की संख्या से तय की जाती है। 300 से 500 तक संख्या वाले स्कूलों को 25 लाख, 500 से 1000 तक की संख्या वाले स्कूलों को 50 लाख और 1000 से 1500 तक की छात्र संख्या वाले विद्यालय को 75 लाख मिलेगा। 1500 से 2000 तक बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को एक करोड़ और इससे अधिक बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को 1.25 करोड़ रुपये पुननिर्माण के लिए दिए जा रहे हैं।

शासन से जिन कॉलेजों के लिए बजट जारी किए हैं, वह कार्य समय से पूरे होंगे। इसके साथ ही शासन के नए निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed