{"_id":"573dffc84f1c1b9857ac7587","slug":"collectorate-circle-to-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरा कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरा कलक्ट्रेट
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 19 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किशोर की तलाश में हीलाहवाली से नाराज परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने गुरुवार को डीएम तथा एसपी आफिस का घेराव किया। इन लोगों ने दोनों अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर किशोर की तलाश करने की गुहार लगाई है।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों का कहना था कि नंद कुमार मौर्य का बेटा उत्तम सेन आनंद (मिंटू ) 15 मई से लापता है।
मिंटू घर से सुबह मंडी समिति भगवतीगंज सब्जी बेचने आया था। नंद कुमार ने मिंटू की तलाश रिश्तेदारों तथा परिवारीजनों के यहां भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीण अभिषेक, राम उजागर, शोभाराम, मीना, विद्या, सुनीता व रजनी आदि का कहना है कि मिंटू की तलाश में देहात थाने की पुलिस शिथिलता बरत रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसपी आफिस पर भी प्रदर्शन कर मिंटू की तलाश करने की मांग की। डीएम प्रीति शुक्ला तथा एसपी राजीव मल्होत्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मिंटू की तलाश के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन में ननकन, शोभाराम वर्मा, दिव्या भारती, नीरा, रमपता व देव कुमारी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।