फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cold made him miserable, respiratory patient died, eight admitted

Gonda News: ठंड ने किया बेहाल, सांस रोगी ने तोड़ा दम, आठ भर्ती

Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cold made him miserable, respiratory patient died, eight admitted
गोंडा। लगातार चल रही बर्फीली हवा के कारण गलन बढ़ गई है। इसके अभी और बढ़ने के आसार हैं। कड़ाके की इस ठंड ने बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। खासतौर पर सांस के रोगियों की। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए सांस के एक मरीज की मौत हो गई। आठ और लोग भर्ती भी कराए गए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार पड़ रही ठंड के कारण डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी जानकी प्रसाद (60) को तीन दिन पहले सांस लेने में परेशानी की वजह से परिजनों ने भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा रानी बाजार की मोहिनी, दौलतपुर कोतवाली देहात के वाहिद अहमद, करनैलगंज के भयापुरवा गोसाईंपुरवा निवासी इंद्र प्रसाद निवासी, उमरीबेगमगंज के गंगरौली निवासी रामसुंंदर, बेलसर के चांदपुर गांव निवासी विपिन दूबे, तरबगंज के रानीपुर निवासी रेखा, खरगूपुर के नौशहरा निवासी संगीता व कटरा बाजार के रामगढ़ निवासी रोली पांडेय को ठंड और सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शीतलहर के आगे धूप बेअसर
गलन भरी ठंड लोगों पर सितम ढा रही है। दिन भर सर्द हवाएं चलने से लोग ठंड से कांपते रहे। शाम होते-होते गलन बढ़ गई। नए साल का दूसरा दिन ज्यादा ठंडा रहा। सुबह धुंध और कोहरा रहा। करीब 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन शीतलहर के आगे धूप बेअसर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घर के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। शाम करीब चार बजे के बाद गलन बढ़नी शुरू हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए। चौक-चौराहों के साथ, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के पास जल रहे अलाव के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। ठंड के बढ़ने से ऊनी कपड़ों के साथ, रजाई, कंबल की खरीद में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे सप्ताह सताएगी ठंड
मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों का तापमान और गिर सकता है। शीतलहर चल रही है, जिसके कारण गलन बढ़ गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्गों का रखें ख्याल

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य की कुछ समस्याएं यानी सर्दी, खांसी या बुखार की आशंका बढ़ जाती है। इस समय बच्चे और बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण धुंध बढ़ती है और धुंध से प्रदूषण के कण नीचे आ जाते हैं, जो दिल तक पहुंचते हैं। इससे दिल की बीमारी की आशंका बनी रहती है। उम्र के ज्यादा हो जाने के कारण बीमारी से लड़ने की शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द जैसी परेशानियों के साथ बुजुर्गों में सांस की परेशानी या अस्थमा का अटैक इस मौसम में सामान्य है। अस्थमा, डायबिटीज, हाई बीपी, दिल की बीमारी की परेशानी से जूझ रहे बुजुर्गों को इस मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए, ताकि सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या दूर रहे।



चार एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, नौ पहुंचीं लेट

कुशीनगर सुपरफास्ट ट्रेन तीन घंटे, सप्तक्रांति सुपरफास्ट, वैशाली एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, सुशासन एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस और ओखा एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, चार ट्रेनें पुनिया, अंत्योदय, सहसा व जनसाधारण ट्रेनें निरस्त रहीं। दूसरी ओर गोंडा से सीतापुर व गोरखपुर के बीच चलने वाली चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी संचालन न होने से दैनिक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed