फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cold and thaw increased the problem

Gonda News: ठंड व गलन ने बढ़ाई परेशानी, नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Wed, 07 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cold and thaw increased the problem
ठंड के बीच बच्चे को शॉल में ढके महिला।
गोंडा। घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। लगातार चल रही पछुवा हवा के कारण ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है। ठंड व गलन को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नर्सरी से आठ तक के विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है। धूप तो निकली , लेकिन लोगों को गलन से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

कोहरे के साथ हवा में नमी का स्तर भी बेहद ज्यादा रहा। सुबह साढ़े आठ बजे नमी दर्ज की गई। गलन कम नहीं हुई। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते तीन दिनों से तापमान सात डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश डीएम ने जारी किए हैं। यह आदेश सभी बोर्डों पर लागू होगा। जिसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनाएं आयुर्वेदिक और योगिक उपाय
योगाचार्य सुधांशु ने लोगों से सावधानी बरतने और शरीर को गर्म रखने के लिए विशेष उपाय अपनाने का आह्वान किया। कहा कि सुबह जल्दी उठकर सूर्य नमस्कार और हल्के योगासन करें, यह शरीर में गर्मी और ऊर्जा बनाए रखता है। अदरक, हल्दी और काली मिर्च का काढ़ा या हर्बल चाय पीना शरीर को अंदर से गर्म रखता है। तिल, घी और सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट आदि का सेवन ठंड में स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। गर्म स्नान और तेल मालिश से रक्त संचार बढ़ता है और शरीर अंदर से गर्म रहता है। हल्का मसालेदार भोजन और गर्म सूप ठंड से लड़ने की प्राकृतिक शक्ति बढ़ाते हैं। सुधांशु ने कहा कि ठंड में बाहर निकलते समय शरीर को ढककर रखें, विशेषकर नाक, कान और हाथों को।

कोहरे ने फिर थामी रोडवेज की रफ्तार, देरी से पहुंच रहीं बसें

गोंडा। घने कोहरे ने एक बार फिर रोडवेज बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुबह व देर शाम को दृश्यता कम होने के कारण बसों को धीमी गति से चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है।

गोंडा से लखनऊ का सामान्य तौर पर ढाई घंटे में पूरा होने वाला सफर अब चार घंटे तक लग रहा है। कोहरे के चलते चालक सावधानी बरत रहे हैं। कई मार्गों पर बसें निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। कामकाज व जरूरी कामों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर खड़े यात्री सत्यम वर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे लखनऊ से चला था 10 बजकर 17 मिनट पर बस गोंडा पहुंची हैं। ऐसे ही विभिन्न रूटों की बसें देरी से चल रही हैं। बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखी। रोडवेज के एआरएम कपिलदेव ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए बसों की गति नियंत्रित की गई है। चालक-परिचालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed