फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CMO transferred superintendent of jail hospital

सीएमओ ने जेल चिकित्सालय के अधीक्षक को हटाया

Mon, 07 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
CMO transferred superintendent of jail hospital
गोंडा। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने जिला जेल चिकित्सालय के अधीक्षक रहे डॉ. टीपी जायसवाल को हटा दिया है। उनके स्थान पर सामुदाचिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के अधीक्षक रहे डॉ. नीरज गुप्ता को तैनाती दी है। इसके अलावा तीन अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्थायी अधीक्षकों की तैनात किया है।
विज्ञापन

हाल ही में जिलाधिकारी डॉ.नितिन बंसल ने न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जेल चिकित्सालय का भी जायजा लिया। चिकित्सालय में बंदी मरीजों की सही देखरेख न होने व अधीक्षक डॉ. टीपी जायसवाल के न रहने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। उसके दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने मुजेहना सीएचसी अधीक्षक के पति डॉ. विवेक मिश्रा के पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

मीटिंग में ही उन्होंने सीएमओ को डॉ.विवेक मिश्रा को कारण बताओं नोटिस जारी करने के साथ जेल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. टीपी जयसवाल को हटाये का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सीएमओ डॉ.मधु गैरोला ने जेल चिकित्सालय के अधीक्षक रहे डॉ.टीपी जायसवाल को हटा दिया है। उन्होंने सीएचसी मनकापुर में अधीक्षक रहे डॉ. नीरज गुप्ता को जेल चिकित्सालय के अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से अभी तक जिले के बभनजोत सीएचसी में तैनात रहे डॉ. तरूण मौर्या, वजीरगंज सीएचसी पर तैनात रहे डॉ. जगदीश कुमार व सीएचसी काजीदेवर पर तैनात रहे डॉ. एसएन सिंह को उसी सीएचसी पर रिक्त अधीक्षक पद पर स्थानांतरित कर नयी तैनाती दे दी है। इस बारे में सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जनहित व राजकीय कार्य हित में चिकित्सकों को हटाकर नये सिरे से तैनाती कर दी गई है। सभी को उनके पुराने तैनाती कार्य से मुक्त कर उन्हें नये तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed