फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM Yogi will launch Kovid Hospital today

कोविड अस्पताल का आज सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Wed, 26 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will launch Kovid Hospital today
गोंडा। जिला चिकित्सालय की बिल्डिंग को अब 175 बेड से 300 बेड में उच्चीकृत किया जा चुका है। जिसमें 140 बेड का कोविड अस्पताल भी शामिल होगा। यहां पर मरीज को और अच्छे इलाज की व्यवस्था होगी। अब इस अस्पताल में काम करने के मानव संसाधन की व्यवस्था हो चुकी है। गुरुवार को इस अस्पताल का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। शुभारंभ होने के बाद यहां पर कोरोना से संक्रमित लोगों को इलाज किया जायेगा। बता दें कि अब तक जिला अस्पताल 175 बेड से संचालित हो रहा था। अब पूरा अस्पताल 300 बेड तक उच्चीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस अस्पताल में टाटा की ओर से 140 बेड का अस्पताल भी बनाया गया है। पूरा अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। ये अस्पताल लगभग 32 करोड़ की लागत से बनकर तैयार किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद टाटा ने इस अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील कराने की पहल की थी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो गया। नोयडा में कोविड अस्पताल के शुभारंभ के दौरान सीएम योगी ने गोंडा में कोविड अस्पताल के जल्द शुभारंभ की बात कही थी। गुरुवार को सीएम योगी के कार्यक्रम की जानकारी सूचना विभाग की ओर से दी गई है। सीएम का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पौने तीन बजे उतरेेगा।
विज्ञापन

15 वेंटीलेटर से लैस होगा ये आधुनिक कोविड अस्पताल
300 बेड के नये उच्चीकृत अस्पताल में 140 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस कोविड अस्पताल में 15 बेड वेंटीलेटर से लैस होंगे। इसमें जरूरी संसाधन भी लगाये गये हैं। इस कोविड अस्पताल में लेवल-2 स्तर की सुविधायें उपलब्ध होंगी। ये अस्पताल शुरू होने के बाद गोंडा जिला सहित मंडल के अन्य जिलों को भी सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed