{"_id":"65f09d4d7685ec600c00977e","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-tomorrow-in-gonda-gonda-news-c-100-1-gon1003-114274-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा में कल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा में कल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम योगी
Tue, 12 Mar 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार 14 मार्च को गोंडा में एक दिवसीय भ्रमण पर आएंगे। इस दौरान वह करोड़ों की लागत वाली परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेंगे। इस अवसर पर शहर के शहीद आजम सरदार भगत सिंह टॉमसन इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।
सीएम के आगमन के लिए बीएससी कैंपस में हेलीपैड बनाने का कार्य किया जा रहा है। पूरा प्रशासनिक अमला मंगलवार को सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में जुटा रहा। 14 मार्च को प्रस्तावित आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में मिश्रौलिया फ्लाईओवर समेत करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर सकते हैं।
सीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियां परखने के लिए डीएम नेहा शर्मा और एसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टॉमसन इंटर कॉलेज पहुंच कर निरीक्षण भी किया। बताया कि चिह्नित परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक सीएम का हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सवा तीन बजे बीएससी कैंपस में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद उनका काफिला साढ़े तीन बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगा। इसके बाद एक घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी शिलान्यास और लोकार्पण के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद 4 बजकर 35 मिनट पर वह बलरामपुर के लिए रवाना होंगे।