{"_id":"61783b26a80a3c4a7461bfa4","slug":"cm-will-lay-foundation-stone-of-medical-college-today-gonda-news-lko601864814","type":"story","status":"publish","title_hn":"281 करोड़ के मेडिकल कालेज की रखेंगे आधारशिला, दो ओवर ब्रिजों की मिल सकती सौगात ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
281 करोड़ के मेडिकल कालेज की रखेंगे आधारशिला, दो ओवर ब्रिजों की मिल सकती सौगात ं
विज्ञापन
गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज में मुख्यमंत्री के लिए बनाया जा रहा मंच।
- फोटो : GONDA
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सरदार भगत सिंह इंटर कालेज परिसर से जिले वासियों के लिए सौगातों की बारिश करेंगे। सीएम मेडिकल कालेज की आधारशिला रखेंगे, जिसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 281 करोड़ से बनने जा रहा है।
112 करोड़ से मिश्रौलिया जानकीनगर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज की सौगात के साथ दो और ओवरब्रिज की आधार शिला रख सकते हैं। इन दोनों को स्वीकृति मिल चुकी है पर, शासनादेश जारी न होने से यह अभी रुका हुआ है। सीएम जिले में कुल 1014 करोड़ की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा 48 परियोजनाओं को लोकार्पित करेंगे।
सीएम के आगमन को लेकर कई माह से प्रशासनिक अधिकारी कसरत कर रहे थे। बुधवार को नगर के मध्य स्थित सरदार भगत सिंह कालेज के मैदान में आ रहे हैं। मैदान को संवारने का काम पूरी मुस्तैदी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बड़े पांडाल में करीब 50 हजार लोगों को प्रतिभाग कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन के अलावा जिले के दोनों सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, सात विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की पूरी सूची तैयार की है। चुनावी वर्ष होने के कारण जनप्रतिनिधि कुछ और मांग रख सकते हैं।
गोंडा नगर में जल निकासी एक बहुत बड़ी समस्या है। सीवर लाइन न होने के कारण नगर में करीब दो हजार घरों के बेसमेंट में पानी भर गया था। सड़कों पर जल जमाव हो गया था। इतना ही नहीं नगर में खाली जमीनों पर आज भी पानी भरा हुआ है। निकास न होने के कारण लोग परेशान हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय के सामने ही सड़क पर जल भराव है। निकास न होने के कारण कार्यकर्ताओं को भी इस जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
राजकीय मेडिकल कालेज, राजकीय महाविद्यालय, भवानीपुरकला, कृषि महाविद्यालय करनैलगंज, राजकीय इन्जीनियरिंग कालेज, अटल आवासीय विद्यालय, पशु चिकित्सालय, सदर में पॉलीक्लिनिक, पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक, 300 शैय्यायुक्त उच्चीकृत चिकित्सालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, आईटीआई परसपुर, एटीएस सिसवा मनकापुर, महर्षि पतंजलि पालीटेक्निक आफ इन्फारमेशन टेक्नोलाजी करनैलगंज, बभनजोत (घारीघाट) में राजकीय आईटीआई, 30वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण, 76 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से सांसद व विधायक निधि से 944 निर्माण कार्य।