{"_id":"6176d75249bc7a42df649ae8","slug":"cm-will-give-10-billion-along-with-medical-college-gonda-news-lko6016860131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के साथ ही 1012 करोड़ की सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के साथ ही 1012 करोड़ की सौगात देंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम बुधवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। पूरी हो चुकी 188 करोड़ की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कालेज के साथ ही 823 करोड़ 25 लाख की लागत से 142 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के निर्देश पर अधिकारी शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।
जिले में मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों को विकास की उम्मीद जगी है। एक साल से राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की उम्मीद लगाये लोग बैठे हैं अब वह पूरे होने जा रही है। 500 शैय्या का मेडिकल का निर्माण छावनी सरकार में जेल के पास होना है और उसकी तैयारी भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था ने निर्माण के लिए अपनी शाखा भी स्थापित कर दी है। 281 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी उसी दिन होगा। इसके अलावा पूरे जिले में सड़कों, पुल-पुलिया और अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी तय किया गया है।
इसके अलावा पूरे हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रस्तावित कार्यों में विधानसभा वार सूची तैयार हुई है। जिसका शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम होना है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। आनन-फानन में कार्यक्रम तय होने से पूरे दिन अधिकारियों की ओर से दौड़ भाग करते रहे। कालेज परिसर में साफ-सफाई और पंडाल लगाने की तैयारी हो रही है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और हर आने जाने पर कड़ी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक के साथ ही अन्य कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्था को परखा। जिले के साथ ही आसपास के जिलों से पुलिस फोर्स जिले में लगाई जाएगी।
विस चुनाव की घोषणा के ठीक पहले मुख्यमंत्री का जिले में आगमन हो रहा है। इससे कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। स्वीकृति कार्यों का शिलान्यास और पूरे हो चुके कार्यों के लोकार्पण के साथ ही इस बार कुछ और मिलने की उम्मीद जगी है। अभी राजकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा भी हो सकती है।