फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Club Mankapur team becomes champion

मंडप बस्ती को हराकर सिंह क्लब ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

Mon, 01 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Club Mankapur team becomes champion
गोंडा। मनकापुर के शीतलापुरी पीलखाना पर रविवार को दो दिवसीय मंडल स्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंडप बस्ती व सिंह क्लब मनकापुर के मध्य खेला गया। जिसमे सिंह क्लब मनकापुर की टीम ने मंडप बस्ती को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में सिंह क्लब मनकापुर ने पहले सेट में 25-18 से मंडप बस्ती को शिकस्त दिया। दूसरे सेट में मंडप बस्ती ने 25-22 से सिंह क्लब मनकापुर को हराया, जबकि तीसरे और आखिरी सेट में सिंह क्लब ने 23-25 से रोमांचक जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक मैच में शुरू से ही उतार-चढ़ाव लगा रहा, वालीबॉल खेल की समस्त कलाओं का दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस यादगार मैच में दर्शकों का जोश सातवें आसमान पर दिखा। खचाखच भरी दर्शक दीर्घा पूरे मैच में शुरू से ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके नारद की धुंवाधार कमेंट्री से दर्शक दुगने जोश के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। और पुरस्कारों की बरसात कर रहे थे। विजेता टीम को ट्रॉफी तथा 10000, उप विजेता टीम को ट्राफी और 5000 मुख्य अतिथि सर्वजीत सिंह उर्फ एपिल सिंह ने दिया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में बस्ती, गोंडा, बलरामपुर की 18 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में वालीबॉल के मास्टर गिरजेंद्र सिंह, एनईआर रेलवे गोरखपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी टीटू सिंह, नंदिनी नगर के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश सिंह ने पहुंचकर टूर्नामेंट का गौरव बढ़ाया। दीपनारायन सिंह व अकील अहमद ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed